छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सैकड़ों की संख्या ASP-DSP अधिकारियों के तबादले, निमिषा पांडे और स्नेहिल साहू भी सूची में शामिल..
छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 151 अधिकारियों का तबादला कर दिया। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


