शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने वर्ष 2027 के लिए देश के प्रतिष्ठित पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक नागरिक एवं संस्थाएं 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने भी निर्धारित पात्रता एवं मापदंडों के अनुरूप योग्य एवं विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के नामांकन भेजने की अपील की है। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, खेल, उद्योग, लोकसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं।
नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए आवेदक या नामांकनकर्ता को https://awards.gov.in पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग्य व्यक्तियों के नाम समय-सीमा के भीतर नामांकित करें, ताकि उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल सके।



