छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सैकड़ों की संख्या ASP-DSP अधिकारियों के तबादले, निमिषा पांडे और स्नेहिल साहू भी सूची में शामिल..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 151 अधिकारियों का तबादला कर दिया। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

तबादला सूची में विभिन्न जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP), उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) तथा पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सरकार ने पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी तथा मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट बनाया गया है। ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई-दुर्ग का सेनानी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनएचआरसी) के पद पर पदस्थ किया गया है। सूची में शामिल अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे का ट्रांसफर DSB आजक शाखा एवं CAW मुख्यालय रायपुर, एसडीओपी विजय सिंह ठाकुर का पुलिस मुख्यालय रायपुर और उप पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू का ट्रांसफर यातायात शाखा रायपुर किया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा और बल

राज्य सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कानून-व्यवस्था के संचालन और पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

देखें पूरी सूची

Scroll to Top