प्रशासन

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील..

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील..

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों से वीडियो अपील जारी करते हुए कहा कि, हमारे जिले को कुष्ठ मुक्त जिला बनाने की ओर हम अग्रसर हैं। 15 जून से 15 जुलाई तक हमारे जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घर-घर जाकर सभी ऐसे कुष्ठ रोगियों की हम पहचान कर रहे हैं जिनको प्राथमिक रूप से इलाज की आवश्यकता है और उनको हम एमडीटी का उपचार दे सकते हैं।

इस अभियान में हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर सभी से चर्चा, परिचर्चा और प्रारंभिक लक्षणों का जो चिन्हांकन है वो कर रहे हैं। मेरा आप सभी से अपील है कि इसमें हम सहयोग करें और इन मरीजों को हम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने में सहयोग करें। जागरूकता ही इस बीमारी को हटाने में सहयोग करेगी। मेरा आप सबसे अपील है कि इस अभियान में आप ज्यादा से ज्यादा जुड़े और हमारे जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने में सहयोग करें।

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील.. Read More »

वैज्ञानिक खेती एवं जल संरक्षण तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर देने कलेक्टर ने की अपील..

खरीफ 2026 में अल- नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देरी से आने, शीघ्र समाप्त होने तथा फसल अवधि के दौरान वर्षा में लंबे अंतराल, खण्ड वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने किसानों से अधिक अवधि वाली धान के किस्मों के स्थान पर कम अवधि में पकने वाली किस्मों जैसे एमटीयू 1010, विक्रम टीसीआर, एमटीयू- 1156, एमटीयू- 1153, छ.ग. देवभोग का चयन करने की अपील की है।

वैज्ञानिक खेती एवं जल संरक्षण तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर देने कलेक्टर ने की अपील.. Read More »

सारंगढ़ जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध, किसान समय पर करें उठाव..

जिले के समस्त किसानों को उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि खरीफ 2026 हेतु जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के समस्त सेवा सहकारी समितियों में मांग अनुरूप खाद एवं प्रमाणित बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

सारंगढ़ जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध, किसान समय पर करें उठाव.. Read More »

बड़ी खबर : जल जीवन मिशन के कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के कार्य हुए निरस्त, समीक्षा बैठक के 15 दिन बाद हुई कार्यवाही..

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा विगत पखवाड़ा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के कार्यों का लिए गए समीक्षा बैठक का कार्यवाही अब हुआ है।

बड़ी खबर : जल जीवन मिशन के कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के कार्य हुए निरस्त, समीक्षा बैठक के 15 दिन बाद हुई कार्यवाही.. Read More »

कुपोषण दूर करने कलेक्टर ने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग क़ो दिया लक्ष्य, 2 गांव में कलेक्टर ने लगाई बाल चौपाल..

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शुक्रवार क़ो जिले के सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम बड़े खैरा और छुहीपाली के आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। दौरे में जाते समय कलेक्टर ने जिला पंचायत भवन के निर्माण की प्रगति का भी अवलोकन किया।

कुपोषण दूर करने कलेक्टर ने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग क़ो दिया लक्ष्य, 2 गांव में कलेक्टर ने लगाई बाल चौपाल.. Read More »

स्मार्ट क्लास की पढ़ाई शुरू नहीं होने पर कलेक्टर ने शिक्षक क़ो लगाई फटकार, स्कूली बच्चों क़ो दी कैरियर मार्गदर्शन..

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ ब्लॉक के हाईस्कूल छिंद का औचक निरीक्षण और महतारी सदन के निर्माण का अवलोकन किया। स्कूल में सभी कक्षा के अवलोकन के दौरान स्मार्ट क्लास और लैब में कंप्यूटर के ऊपर धूल से भरे कपड़ा ढ़के होने पर कलेक्टर ने प्रभारी शिक्षक से जानकारी ली और फटकार लगाई।

स्मार्ट क्लास की पढ़ाई शुरू नहीं होने पर कलेक्टर ने शिक्षक क़ो लगाई फटकार, स्कूली बच्चों क़ो दी कैरियर मार्गदर्शन.. Read More »

Scroll to Top