महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा हर महीने महतारी वंदन का लाभ..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। योजना के तहत अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी इस योजना के तहत लाभ देने का निर्णय लिया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि योजना का पोर्टल खुलने के बाद पात्र महिलाएं इसमें पंजीकरण करा सकेंगी। इस फैसले के बाद प्रदेश की ऐसी महिलाओं को भी योजना का लाभ मिल सकेगा, जो अब तक इसके दायरे से बाहर थीं। पात्र महिलाओं को योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Join WhatsApp Group Click Here

सरकार के इस बड़े फैसले पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना में अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए योजना का पोर्टल खुलने के बाद पात्र महिलाओं को आवेदन और पंजीयन का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजना के जरिए ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की राशि DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में दी जाती है।

सरकार का कहना है कि इस आर्थिक सहायता से महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों में मदद मिलती है और वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकती हैं। अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को योजना में शामिल करने से इसका सामाजिक सुरक्षा दायरा और बढ़ जाएगा। नई श्रेणी की महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। पोर्टल खुलने के बाद पात्र महिलाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकेंगी। हालांकि पात्रता की अंतिम शर्तें, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की तारीख को लेकर आधिकारिक दिशा-निर्देश का इंतजार रहेगा।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

सरकार का यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर और अकेले जीवनयापन कर रही 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। महतारी वंदन योजना के दायरे में इस नई श्रेणी को जोड़ने के फैसले के बाद अब प्रदेश की हजारों महिलाओं की नजर पोर्टल खुलने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर है।

Scroll to Top