प्रधानमंत्री फसल बीमा पर कार्यशाला का आयोजन, 31 जुलाई तक सभी किसानों के फसल बीमा करने कलेक्टर के निर्देश..
खरीफ वर्ष 2026 में अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा आवरण में शामिल करने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में जिला पंचायत प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।


