पंचायत सचिव सस्पेंड, 12.14 लाख रुपये के कैश ट्रांजेक्शन समेत वित्तीय गड़बड़ियों पर हुई कार्रवाई..
जिले के तखतपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नगोई में वित्तीय अनियमितताओं और पंचायत नियमों की अनदेखी के आरोप में पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


