सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खुलेंगे 8 नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 8 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की स्वीकृति राज्य शासन से मिल गई है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर ने 31 अगस्त 2026 को इसकी अनुमति जारी की है।

Join WhatsApp Group Click Here

इन गांवों में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

जिले में स्वीकृत नए धान उपार्जन केंद्र अमलीपाली (ब), देवसागर, रोहिना, टाटा, अमुर्रा, बरगांव, धनीगांव और रानीडीह में खोले जाएंगे। इन 8 नए केंद्रों के शुरू होने से संबंधित गांवों और आसपास के क्षेत्रों के किसानों को धान बेचने के लिए दूर स्थित उपार्जन केंद्रों तक जाने की परेशानी कम होगी। इससे किसानों को समय और परिवहन खर्च की बचत के साथ धान बिक्री की प्रक्रिया में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सभी विकासखंडों के किसानों में उत्साह

नए धान उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति मिलने से जिले के सभी विकासखंडों के किसानों में उत्साह है। इन केंद्रों से जुड़े किसानों ने नई व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि नए उपार्जन केंद्र खुलने से धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी कम होगी और खरीफ सीजन में धान उपार्जन की व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।

Scroll to Top