कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ किया उप जेल का निरीक्षण, बंदियों से बातचीत कर उनके आवश्यक सुविधाओं के संबंध में ली गई जानकारी..
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने सारंगढ़ उप जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल परिसर में चल रहे बैरक निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को लगातार आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने दिशा-निर्देश दिए।

