कलेक्टर ने एसआईआर के दावा आपत्ति सुनवाई का किया निरीक्षण, मतदाताओं को दस्तावेजों के बारे में समझाकर समस्याओं का किया समाधान..
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के क्लस्टर केंद्र ग्राम पंचायत छिंद और नगरपालिका परिषद कार्यालय सारंगढ़ में जाकर वहां मतदाताओं के द्वारा किये जा रहे दावा आपत्ति सुनवाई कार्य का अवलोकन किया।



