मल्हार महोत्सव की बैठक मेें बवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को बीच बैठक में जड़ा तमाचा, पार्षदों से गाली-गलौज से गरमायी राजनीति..
न्यायधानी बिलासपुर में मल्हार महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक उस समय विवाद का कारण बन गई, जब बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने गुस्से में उपाध्यक्ष को तमाचा जड़ दिया और बैठक में मौजूद पार्षदों से भी कथित तौर पर गाली-गलौज कर दी।

