सारंगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पत्रकार भवन के लिए 25 लाख देने किया घोषणा..
उप मुख्यमंत्री सह लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव रविवार को सारंगढ़ के गुरु घासीदास पुष्प वाटिका में प्रदेश स्तरीय पत्रकारों की कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पत्रकारगणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।


