वनाँचल गांव सहसपानी में कलेक्टर ने की रात्रिकालीन जन चौपाल, चौपाल में ही ग्रामीणों की समस्याओ का किया समाधान..
प्रशासन गांव की ओर थीम पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लॉक के वनाँचल गांव सहसपानी में रात्रिकालीन जन चौपाल गुरुवार की शाम को किया, जहाँ ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलेक्टर का स्वागत किया।
