शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के बिलाईगढ़ में एसडीओपी के पद पर पदस्थ दीपिका मिंज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के 2015 बैच की डीएसपी दीपिका मिंज को पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल ने उनके कंधों पर अशोक स्तंभ का बैज लगाकर पदोन्नति प्रदान की।
11 साल की पुलिस सेवा का अनुभव
दीपिका मिंज अब तक पुलिस विभाग में लगभग 11 वर्षों की सेवा दे चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कोरबा, अंबिकापुर, चौथी बटालियन माना (रायपुर) और चिरमिरी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वे बिलाईगढ़ एसडीओपी के रूप में कार्यरत हैं। अलग-अलग स्थानों पर सेवा देते हुए उन्होंने पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई
पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल ने दीपिका मिंज को शुभकामनाएं दीं। एसपी सुनील शर्मा ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सारंगढ़ एसडीओपी गोविंद दीवान, डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस और रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा भी मौजूद रहे।


