शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// झीरम घाटी शहादत दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया द्वारा शहीद कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अटल चौक सरिया में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी स्मृति में राहगीरों को शरबत पिलाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भावुक माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में नारे भी लगाए।

ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी (सुकमा जिला) में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर निकले नेताओं के काफिले पर नक्सलियों ने ताबड़तोड़ हमला किया था। इस भीषण हमले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, विद्याचरण शुक्ल सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शहीद हो गए थे। इस हमले को छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में गिना जाता है। कांग्रेस पार्टी हर वर्ष 25 मई को इस घटना की याद में शहादत दिवस मनाकर शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि देती है।
सरिया में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि झीरम घाटी की घटना केवल कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास के लिए एक पीड़ादायक अध्याय है। इस दौरान “नंदू भैया अमर रहे”, “दिनेश पटेल अमर रहे” और “झीरम के शहीद अमर रहें” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। श्रद्धांजलि सभा के बाद राहगीरों को शरबत वितरित कर शहीदों की स्मृति को सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू, पार्षद रूप डनसेना, सन्नी आहूजा, गोलू अग्रवाल, भुवन विजय मालाकार, प्रेम साहू, टुकलाल पटेल, निखिल डनसेना, अरुण अग्रवाल, गौतम बारीक, खीरो पटेल, बेद चौहान, राजेश चौहान, भागीरथी, सरोज प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनकी स्मृति प्रेरणा देती रहेगी।



You must be logged in to post a comment.