बिना अनुमति के अवकाश पर प्रतिबंध; कलेक्टर ने शासकीय भूमि में बेजा कब्ज़ा हटाने और आबादी जगहों में संचालित ईट भट्टी पर कार्यवाही के दिए निर्देश..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी गांव और शहरों के चौक चौराहों में पियाऊ द्वारा पानी की उपलब्धता और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय निकाय को गांव और शहर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जल संगवारी में सोख्ता गड्ढा की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group Click Here

बैठक में डॉ कन्नौजे ने सुशासन तिहार की तैयारी करने के निर्देश दिए और बिना अनुमति के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने सभी अधिकारियो को आगामी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं जिले के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वगणना से जनगणना कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को शीघ्र नियंत्रण करने के निर्देश दिए। सभी महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन का ईकेवायसी शीघ्र कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा को तत्काल हटाने और आबादी जगहों में संचालित ईट भट्टी पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कृषि, राजस्व और सहकारिता विभाग को निर्देशित किया कि वे शेष किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन करवाएं। उन्होंने रात्रिकालीन जन चौपाल में मिले सभी आवेदनों को जल्द से जल्द निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना मे पेंडिग हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने और पीएम आवास की पहली किस्त मिल चुकी उन हितग्राहियों को काम जल्द से शुरू कराने का निर्देश दिए।

Scroll to Top