सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खजुरिया तालाब मंदिर चोरी समेत दो मामलों का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार..
सरिया थाना पुलिस ने चोरी की अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने शिव मंदिर में चोरी, साइकिल चोरी और सूने मकान से सामान चोरी के मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।


