जनगणना 2027 की तैयारी तेज: जागरूकता को लेकर कार्यशाला आयोजित, तहसीलदार ने की स्व-गणना करने की अपील..
शासन-प्रशासन अब सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पंचधार में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां सरिया तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया समझाई और सभी से स्व-गणना करने की अपील की।

