पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात: एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, गैस कटर के साथ आरोपी गिरफ्तार..
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दी गई। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक आरोपी को गैस कटर से एटीएम मशीन तोड़कर चोरी की कोशिश करते रंगे हाथ पकड़ लिया।
