रील बनाने के चक्कर में सड़क पर स्टंट, रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे पर पुलिस का सख्त एक्शन और जुर्माना..
सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और जोखिम भरे अंदाज में बाइक चलाते नजर आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।



