सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर 34 युवाओं से ठगे 1.5 करोड़, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार..
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 34 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ऐंठ लिए।


