साइबर ठगी के खिलाफ पिंडरी में पुलिस की पाठशाला, थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने ग्रामीणों को बताए बचाव के उपाय..
बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए आम नागरिकों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पिंडरी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए।
