कलेक्टर ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्य विभाजन, जिला पंचायत सीईओ को विभागों के समन्वय की जिम्मेदारी, बिलाईगढ़ एसडीएम को वित्त-स्थापना, डीएमएफ/सीएसआर और नजरात शाखा का प्रभार..
जिला प्रशासन का कामकाज और ज्यादा व्यवस्थित तरीके से चले और जरूरी मामलों का समय पर निराकरण हो सके, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों के बीच नए सिरे से काम का बंटवारा किया है।

