ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ : सचिव पर फर्जी बिलिंग, अपात्र हितग्राहियों को लाभ और पारदर्शिता की अनदेखी के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत..
जिले के बिलाईगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत मल्दी में वर्षों से पदस्थ सचिव मंजू भारती पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और योजनागत अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामवासियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।





