जल आवर्धन के कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा, ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए श्रमिक बढ़ाकार सभी कार्यों को फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश..
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ठेकेदारों, कार्यपालन अभियंता की उपस्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल आवर्धन, समूह जल प्रदाय के कार्यों का समीक्षा किया। धीमा कार्य और कार्य बंद रखने वाले ठेकेदारों को कलेक्टर ने फटकार लगाया और नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि, ऐसे ठेकेदार जो श्रमिक बढ़ाकर कार्य नहीं कर रहे हैं उनका भुगतान रोकें।
