देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिग बालिकाएं मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार..
रायगढ़ जिले में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने लालटंकी दानीपारा और मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित देह व्यापार के अड्डों का भंडाफोड़ किया।

