सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचधार में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान, गर्भवती माताओं की हुई गोदभराई..
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सरिया तहसील के ग्राम पंचायत पंचधार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरिया सेक्टर के 24 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हुईं।

