बड़ी खबर : किसान ने की सुसाइड की कोशिश, टोकन नहीं कटने से था परेशान, नाजुक हालत में रायपुर रेफर..
जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला दिया। किसान की हालत नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला ग्राम सेनभाठा का है।

