सारंगढ़ जिले को मिली 5 नई 108 एंबुलेंस: आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ..
जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ को 5 नई 108 एंबुलेंस की सौगात मिली है, जिससे अब आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी।



