चूना पत्थर खदान के विरोध में कांग्रेस का तेवर तेज: अंतिम सांस तक जारी रहेगा आंदोलन – घनश्याम मनहर..
सारंगढ़ में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर ने साफ शब्दों में कहा है कि यह आंदोलन अंतिम सांस तक जारी रहेगा और प्रशासन एफआईआर की धमकी देकर आंदोलन को दबा नहीं सकता।

