जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षक पर हमला, बाल-बाल बची जान, शिक्षकों की सुरक्षा पर उठा सवाल..
छत्तीसगढ़ में जनगणना के प्रारंभिक चरण के बीच ही शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला रायपुर के रामनगर वार्ड क्रमांक 24 का है, जहां जनगणना कार्य में लगे एक प्रगणक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है।


