गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, गरियाबंद और GPM में यात्री बसों से 1 करोड़ 68 लाख रुपये का गांजा जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई में यात्री बसों से कुल 336 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।


