नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाकर घटना को अंजाम देने का आरोप..

शेयर करें...

मुंगेली// जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले नाबालिग के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे जबरन मोटरसाइकिल में बैठाकर एक घर ले जाने और वहां नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ दैहिक शोषण करने का आरोप है।

Join WhatsApp Group Click Here

सहेली के घर से लौटते समय रास्ते में रोका

पुलिस के अनुसार घटना 29 सितंबर 2026 की है। नाबालिग अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने उसे रोक लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा घर जाने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

डर के कारण नाबालिग अपने घर नहीं गई और सकरी होते हुए रतनपुर मंदिर चली गई। अगले दिन 30 सितंबर की शाम करीब 5 बजे जब वह वापस लौटी, तब दोनों आरोपियों ने उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है।

नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नाबालिग को गांव के एक घर में ले गए। आरोप है कि वहां उसके हाथ पकड़े गए और उसे नशीला इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ दैहिक शोषण किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन ने जरहागांव थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

कई धाराओं में अपराध दर्ज, दोनों जेल भेजे गए

पुलिस ने मामले में प्रथम दृष्टया बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 137(2), 65(1), 70(2), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस ने पीड़िता का कथन दर्ज कराने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराया और घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। विवेचना के दौरान पुलिस ने साहिल यादव पिता राजू यादव, उम्र 19 वर्ष और प्रहलाद धुरी पिता सुरेश कुमार धुरी, उम्र 30 वर्ष को 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों की मामले में संलिप्तता सामने आई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Scroll to Top