कलेक्टर के हाथों 4 दिव्यांगजनों को मिला शेडनुमा ट्राईसायकल, आवागमन और स्वरोजगार में मिलेगा सहारा..
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में मंगलवार को 4 चिन्हित दिव्यांगजनों को स्वरोजगार इकाई की स्थापना के लिए प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की और उन्हें स्वयं की चलित स्वरोजगार इकाई स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

