भठली पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, 50 से ज्यादा लोगों ने थामा भाजपा का दामन..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अपने निर्धारित एकदिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सरिया तहसील के ग्राम पंचायत भठली पहुंचे। उनके पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Join WhatsApp Group Click Here

विकास कार्यों के साथ भाजपा में शामिल होने का सिलसिला

भठली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत भठली की सरपंच भारती शिवपूजन सिंह सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ जगन्नाथ समिति अध्यक्ष चमरा प्रधान, लक्ष्मी समिति अध्यक्ष बांछा प्रधान, बाबा मठ अध्यक्ष संजय राणा, शिव मंदिर अध्यक्ष गोपाल थनापत और युवा जगन्नाथ समिति अध्यक्ष धरणीधर देहरी समेत 50 से अधिक लोगों ने भाजपा परिवार में शामिल होने की घोषणा की।

भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का मंत्री ओपी चौधरी ने आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी के साथ जुड़ने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भी नए सदस्यों का स्वागत किया।

गांव में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

वित्त मंत्री के कार्यक्रम को लेकर भठली में सुबह से ही लोगों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में सरिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, जनपद पंचायत अध्यक्ष विद्या किशोर चौहान, सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन नायक, भठली के सरपंच प्रतिनिधि सतीश सिंह और आसपास के सरपंचों के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ भाजपा में नए लोगों के शामिल होने से कार्यक्रम गांव में चर्चा का विषय बना रहा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी की।

Scroll to Top