Hemant Patel

Owner/Publisher/Editor

खेलभांठा मैदान में सेवा ज्योति यात्रा एवं विशाल रंगोली कार्यक्रम संपन्न, पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को किया संबोधित..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को जिला सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में सेवा ज्योति यात्रा एवं विशाल रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खेलभांठा मैदान में सेवा ज्योति यात्रा एवं विशाल रंगोली कार्यक्रम संपन्न, पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को किया संबोधित.. Read More »

मुंगेली जनसंपर्क अधिकारी और पत्रकार के विवाद में नया मोड़, कार्रवाई में देरी से नाराज पत्रकार ने रायपुर में शुरू किया एकल अनशन..

मुंगेली जिले में तत्कालीन सहायक संचालक एवं जनसंपर्क अधिकारी सुजीत सिंह से जुड़े विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने से नाराज मीडिया प्रतिनिधि खेमेश्वर पुरी गोस्वामी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर एकल अनशन पर बैठ गए हैं।

मुंगेली जनसंपर्क अधिकारी और पत्रकार के विवाद में नया मोड़, कार्रवाई में देरी से नाराज पत्रकार ने रायपुर में शुरू किया एकल अनशन.. Read More »

भारत माता स्कूल परिसर पहुंचा कौशल विकास रथ 2026, छात्र-छात्राओं को कौशल शिक्षा, नई शिक्षा नीति, एआई एवं तकनीकी शिक्षा की दी गई जानकारी..

भारत माता स्कूल परिसर पहुंचा कौशल विकास रथ 2026, छात्र-छात्राओं को कौशल शिक्षा, नई शिक्षा नीति, एआई एवं तकनीकी शिक्षा की दी गई जानकारी..

सारंगढ़ बिलाईगढ़// विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से कौशल विकास रथ 2026 का आगमन भारत माता स्कूल परिसर में हुआ। यह रथ AISECT एवं डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कौशल शिक्षा, नई शिक्षा नीति (NEP), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), तकनीकी शिक्षा एवं भविष्य में रोजगार के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में AISECT के रीजनल मैनेजर सचिन जैन, कौशल विकास के जिला प्रभारी सारंगढ़ विजय कृष्ण रथ, नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, पार्षद आशुतोष स्वर्णकार, युवा नेता मनोज मेहर, मीट एजुकेशन सेंटर सरिया के संचालक महेंद्र पांडे सहित AISECT के अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

वहीं भारत माता स्कूल की प्राचार्य कुमारी सुनिति प्रधान, उपप्राचार्य कुमारी रुकैया बेगम, शिक्षक शेषदेव प्रधान, रविंद्र देहरी, रजनी किंडो, तरुणी प्रधान सहित विद्यालय एवं मीट एजुकेशन सेंटर के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास, तकनीकी ज्ञान, डिजिटल शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में दक्षता हासिल करना भी बेहद आवश्यक है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य की बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष अरुण शराप ने कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। कौशल विकास रथ के माध्यम से ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्र के विद्यार्थियों तक आधुनिक शिक्षा और तकनीकी जानकारी पहुंचाने की यह पहल निश्चित रूप से युवाओं को कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भारत माता स्कूल परिसर पहुंचा कौशल विकास रथ 2026, छात्र-छात्राओं को कौशल शिक्षा, नई शिक्षा नीति, एआई एवं तकनीकी शिक्षा की दी गई जानकारी.. Read More »

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन, पांच संभागों के 330 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा..

सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में आयोजित चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया रहे।

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन, पांच संभागों के 330 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा.. Read More »

किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय का होगा कायाकल्प, बनेगा 300 बेड का नया भवन और 30 बेड का अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर..

किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत 300 बेड के नए अस्पताल भवन और 30 बेड के आधुनिक ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय का होगा कायाकल्प, बनेगा 300 बेड का नया भवन और 30 बेड का अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर.. Read More »

वन विभाग की टीम पर 40 से 50 महिला-पुरुषों ने किया हमला, रेंजर-डिप्टी रेंजर समेत 6 वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, मचा बवाल..

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन विभाग की टीम के साथ मारपीट और उन्हें बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा जंगल में जंगली सूअर के शिकार की सूचना पर जांच के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर 40 से 50 महिला-पुरुषों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

वन विभाग की टीम पर 40 से 50 महिला-पुरुषों ने किया हमला, रेंजर-डिप्टी रेंजर समेत 6 वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, मचा बवाल.. Read More »

Scroll to Top