शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से कौशल विकास रथ 2026 का आगमन भारत माता स्कूल परिसर में हुआ। यह रथ AISECT एवं डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कौशल शिक्षा, नई शिक्षा नीति (NEP), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), तकनीकी शिक्षा एवं भविष्य में रोजगार के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में AISECT के रीजनल मैनेजर सचिन जैन, कौशल विकास के जिला प्रभारी सारंगढ़ विजय कृष्ण रथ, नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, पार्षद आशुतोष स्वर्णकार, युवा नेता मनोज मेहर, मीट एजुकेशन सेंटर सरिया के संचालक महेंद्र पांडे सहित AISECT के अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
वहीं भारत माता स्कूल की प्राचार्य कुमारी सुनिति प्रधान, उपप्राचार्य कुमारी रुकैया बेगम, शिक्षक शेषदेव प्रधान, रविंद्र देहरी, रजनी किंडो, तरुणी प्रधान सहित विद्यालय एवं मीट एजुकेशन सेंटर के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास, तकनीकी ज्ञान, डिजिटल शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में दक्षता हासिल करना भी बेहद आवश्यक है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य की बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष अरुण शराप ने कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। कौशल विकास रथ के माध्यम से ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्र के विद्यार्थियों तक आधुनिक शिक्षा और तकनीकी जानकारी पहुंचाने की यह पहल निश्चित रूप से युवाओं को कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



You must be logged in to post a comment.