बड़ी खबर: अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों की छत्तीसगढ़ वापसी के लिए राज्य सरकार ने 4 ट्रेनें की कन्फर्म, ट्रेन में आने के लिए एप्प में करना होगा एप्लाई..
रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और निर्देशन पर लाॅकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकट में पड़े लोगों अथवा चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ वापसी का रास्ता साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कन्फर्म कर दिया है। इन ट्रेनों में आने के

