प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में पंजीयन हेतु विशेष अभियान, पात्र किसानों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रतिमाह ₹3000 की सुनिश्चित पेंशन..
जिले के लघु एवं सीमांत किसानों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रतिमाह ₹3000 की सुनिश्चित पेंशन प्रदान की जाती है।
