खेलो इंडिया में छग को पहला गोल्ड, निकिता ने 77 किलो वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण, मुख्यमंत्री ने दी बधाई..
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। निकिता ने महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में 160 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।



