शेयर करें...
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक एएसआई की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गयी है। मृतक एएसआई का नाम प्रकाश दास था जो दुर्ग सीएसपी कार्यालय में पदस्थ थे।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही एएसआई प्रकाश दास को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, जिसके चलते उन्होंने अपना कोराना टेस्ट कराया था। कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद 30 मार्च को उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।
ASI प्रकाश दास की कोरोना से मौत
मिली जानकारी के मुताबिक सीएसपी कार्यालय में ASI प्रकाश दास (रीडर) के रूप में काम कर रहे थे. इसी बीच कोरोना से संक्रमित हुए थे, लेकिन ज्यादा परेशानी नहीं होने के कारण जांच देरी में कराए. बुधवार को उनकी हालत ज्यादा खराब थी. इसी बीच वह जिंदगी से जंग हार गए.
बता दें, कि ASI को कोविड की 2 बार वैक्सीन लगा चुका थे, उसके बाद भी वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके पहले भी दुर्ग जिले के कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आ चुके है।


