शेयर करें...
तखतपुर/ जमीन की पर्ची न बनने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान छोटूराम के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पटवारी द्वारा पैसा लेने के बावजूद पर्ची बनाकर नहीं देने, और समय पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर आत्महत्या का जिक्र किया है, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है, और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम राजा कापा निवासी छोटू राम कैवर्त पिता स्वर्गीय पंचराम कैवर्त ने जमीन बिक्री के लिए पर्ची बनाने के लिए पटवारी के पिछले 6 माह से चक्कर काट रहा था। आरोप है, कि पर्ची बनवाने पटवारी ने ₹5000 मांगे थे, मृतक ने पटवारी को 5 हजार रु भी दिए थे, लेकिन पटवारी ने पर्ची नहीं बनाई। मार्च क्लोजिंग के समय उसे रजिस्ट्री करवाना था, पर समय पर वह रजिस्ट्री नहीं करा पाया, और तंग आकर उसने आज सुबह फांसी लगाने का फैसला लिया। सुबह 5:00 बजे घर से निकल कर अपने बाड़ी में कृषक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। थोड़ी देर बाद जब उसकी पत्नी 5:00 बजे चाय लेकर आई, तो देखा, कि उसका पति गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उसने अपने सामान रखने वाले केरेट में एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें लिखा है, कि वह पटवारी से तंग आ गया था, और 5000 लेने के बावजूद उसके काम नहीं कर रहा था, जब वही साथी ने बताया कि वह छोटू के साथ 5000 देने पटवारी को गया था।
सुसाइड नोट में लिखा- बहन और मां का ख्याल रखना
मृतक किसान ने अपनी टूटी-फूटी भाषा में सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने लिखा है- पटवारी ने पर्ची नहीं दिया, इसी नाम से मैंने आत्महत्या किया, 5000 रु दिया है।

उसने पटवारी पर पैसे लेने के बावजूद पर्ची नहीं बनाने का आरोप लगाया है, और इसी बात से दुखी होकर छोटूराम ने आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने अपने परिवार की चिंता करते हुए बेटे से अपनी मां और बहन का ख्याल रखने कहा है।
अंत में ‘जय श्री राम’ लिखा है।
पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है, और मृतक के शव का पंचनामा कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, और मामले की जांच कर रही है।


You must be logged in to post a comment.