Accident : बाइक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे ने गवाँई जान..

शेयर करें...

बिलासपुर/ मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

जांजगीर जिले के नवागढ़-धुरकोट निवासी दिग्विजय गढ़ेवाल पिता मनहर (35) अपनी मां नीरादेवी गढ़ेवाल (50) के साथ एक्टिवा से निकले थे। नीरादेवी अपने बेटे को लेकर बेटी से मिलने पचपेड़ी जा रही थीं। दोपहर करीब 3.30 बजे एक्टिवा सवार बेटा व मां अभी मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर रोड स्थित शिव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। तभी सामने गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एक्टिवा को सामने से ठोकर मार दी। इस जबरदस्त टक्कर से एक्टिवा सवार मां-बेटे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आई। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार देवगांव निवासी संतकुमार खांडेकर (32) भी गिर कर बुरी तरह घायल हो गया।

इस हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच दोनों मृतक के शव के साथ ही आहत को मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

दूसरी बाइक में रिश्तेदार सवार थे:-


इस हादसे के समय दूसरी बाइक में मां-बेटे के रिश्तेदार भी थे। दोनों बाइक सवार आगे-पीछे चल रहे थे। इस घटना के बाद स्वजन बदहवास हो गए। खून से लथपथ शव को देखकर बिलख-बिलखकर रोने लगे।

Scroll to Top