मुंगेली : जिला सलाहकार एवं संकुल समन्वयक के पद हेतु दावा आपत्ति 25 नवम्बर तक..

शेयर करें...

मुंगेली// जिला पंचायत मुंगेली के अंतर्गत जिला स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला सलाहकार एवं संकुल समन्वयक के पद पर सविदा भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत दावा आपत्ति हेतु 27 जून 2020 तक आवेदन आमंत्रित की गई थी। चुकि उक्त समयावधि में कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव एवं यातायात के साधन नही होने के कारण आवेदक दावा आपत्ति से वंचित रहे तथा प्राप्त दावा आपत्ति के आवेदनों को परीक्षण उपरांत त्रुटि पाए जाने के कारण समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आवेदनो का पुनः परीक्षण उपरांत, पुनः दावा आपत्ति 18 नवम्बर 2020 से 25 नवम्बर 2020 तक आमंत्रित की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

जिसका प्रकाशन जिले के वेबसाईड http://www.mungeli.gov.in एवं कार्यालय जिला पंचायत के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है। चयन समिति द्वारा अनुशंसित सूची तैयार की गई है। किसी प्रकार की दावा आपत्ति, हो तो निर्धारित तिथि तक दावा आपत्ति स्पीड पोस्ट या रजिस्टर डाक या सामान्य डाक से अथवा स्वंय उपस्थित होकर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी आवेदन पर विचार नही किया जाएगा।

Scroll to Top