शेयर करें...
नई दिल्ली/ देश भर में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. कोरोना का संक्रमण रोकने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक इसमें खास कामयाबी नहीं मिल पाई है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो बैठकें करेंगे.
Join WhatsApp Group
Click Here
वैक्सीन को लेकर होने वाली बैठक में पीएम कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इन राज्यों में केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. यह मीटिंग सुबह 10.30 से 12 बजे के बीच होगी. दूसरी मीटिंग में पीएम मोदी मुख्यमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे और कोविड-19 वैक्सीन को बांटने को लेकर चर्चा करेंगे.



