राजधानी में नया बस टर्मिनल 50 करोड़ की लागत से बनकर तैयार , अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस इस बस टर्मिनल का जल्द हो सकता है शुभारंभ..

शेयर करें...

रायपुर/ राजधानी रायपुर के रावांभाटा स्थित नया बस टर्मिनल अब पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही इसका शुभारंभ किया जा सकता है । इस नए टर्मिनल का निर्माण लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. जो एक बस टर्मिनल में होनी चाहिए।

Join WhatsApp Group Click Here

बसों के आने जाने के लिए अलग अलग रुट बनाए गए है. साथ ही पार्किंग की भी अलग अलग व्यवस्था है. टर्मिनल से बसों को रिंग रोड़ तक आने जाने के लिए एक नया बायपास बनाया गया है. जिससे बसों का लोड शहर के मुख्य मार्ग पर नहीं पड़े. जिससे आम लोग टर्मिनल में आ जा सकेंगे.

Scroll to Top