शेयर करें...
जांजगीर/ क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले के कुक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सांसद के कुक पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो शूट करने का आरोप लगा है. फिलहाल पुलिस आरोपी कुक से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
बता दें कि जांजगीर चांपा से भाजपा सांसद गुहाराम अजगले का जांजगीर की शिवराम कालोनी में निजी आवास है. इसी आवास पर दिलीप कुमार साहू नामक व्यक्ति सांसद के कुक का काम करता है. आरोप है कि कुक पड़ोस में रहने वाली एक महिला का नहाते हुए चोरी-छिपे वीडियो बना रहा था. इसी दौरान लोगों ने उसे देख लिया, और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस आरोपी को थाने लेकर गई है और वहां उससे पूछताछ कर रही है।

