शेयर करें...
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक और किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि किसान मकान बनाने के लिए कई लोगों से कर्ज लिया था। वहीं कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह मामला बोरी थाना क्षेत्र का है। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इसे लेकर बोरी पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले में पुलिस मीडिया को बयान देगी।
मातोरडीह के किसान ने दी थी जान
इससे पहले दुर्ग जिले के मातोरडीह के किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने के बाद भी फसल बर्बाद हो गया था। जिसके बाद किसान ने मौत को लगे लगा लिया। वहीं अब दुर्ग जिले में फिर एक किसान के मौत की खबर सामने आई है। पुलिस शव को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।


