तेंदुए का पालम पहाड़ क्षेत्र में मिला शव, कुछ दिन पहले दो जंगली जानवरों की भी इसी क्षेत्र में मिल चुकी है लाश, जंगली जानवरों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल..

शेयर करें...

कोरबा/ कटघोरा वनमंडल के पलमा पहाड़ में शुक्रवार को एक तेंदुए का शव बरामद हुआ है। उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ दिन पहले इसी वन मंडल में हाथियों के दो बच्चों की भी मौत हो चुकी है। ऐसे में वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

पोस्टमार्टम के लिए बुलाई गई डॉक्टरों की टीम:-

जानकारी के मुताबिक, जटगा रेंज में पलमा पहाड़ पर तेंदुए का शव पड़े होने की शुक्रवार सुबह सूचना वन विभाग को मिली थी। टीम ने मौके से शव बरामद कर लिया है। उसके पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा। वहीं वन विभाग सुरक्षा को लेकर दावा कर रहा है।

इसी क्षेत्र में हाथियों के दो बच्चों की हुई मौत:-

बिलासपुर सर्किल के मुख्य वन संरक्षक अनिल सोनी ने कुछ समय पहले कोरबा, कटघोरा समेत आसपास के वनमंडलों के डीएफओ की बैठक ली थी। जिसमें वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई थी। हालांकि इसी अक्टूबर माह के 10 दिनों में हाथियों के दो बच्चों की मौत हो चुकी है। 26 अक्टूबर को कटघोरा में तालाब किनारे हाथी के बच्चे का शव मिला। वहीं 17 अक्टूबर को तालाब में डूबने से मौत हुई।

Scroll to Top