बड़ी खबर : 1 नवंबर को किसानों को किया जायेगा किसान न्याय योजना की तीसरी क़िस्त का भुगतान.. राज्य सरकार किसानों को जारी करेगी 15 सौ करोड़ रुपए..

शेयर करें...

रायपुर/ 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ निर्माण के 20 वर्ष पूरा होने पर किसानों को न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार किसानों को 15 सौ करोड़ रुपए जारी करेगी। बता दें राज्योत्सव के इस कार्यक्रम में राहुल गांधी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। कांग्रेस राज्योत्सव की तैयारियों में जुटी है।

Join WhatsApp Group Click Here

गौरतलब है कि कोरोना के चलते इस बार छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस एक दिन ही मनाया जाएगा। 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन मुख्यमंत्री निवास में राज्य अलंकरण और पुलिस जवानों के शौर्य पदक सम्मान समारोह का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा।

Scroll to Top